Sonbhadra News: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार.
नवरात्रि के मद्देनजर वाहनों की संघन चेकिंग के दौरान चोपन पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 9 महीने पूर्व अहरौरा से टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल को चोरी करने वाले आरोपी को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
sonbhadra
3:43 PM, Sep 24, 2025
Share:


पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत चोपन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी विनोद बैगा चुनरिया गांव का निवासी है, जिसने करीब 9 महीने पहले अहरौरा क्षेत्र से अपने साथी मोनू बैगा के साथ मिलकर एक TVS अपाची मोटरसाइकिल चुराई थी। पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। चोपन थाना पुलिस ने 23 सितंबर को डाला क्षेत्र में नवरात्रि के मद्देनजर वाहनों की संघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान डाला-ओबरा संपर्क मार्ग पर अल्ट्राटेक के पीछे से 22 वर्षीय विनोद बैगा को पकड़ा गया। जो विनोद चुनरिया गांव का रहने वाला है। पूछताछ में विनोद ने बताया कि करीब 9 महीने पहले उसने और उसके साथी मोनू बैगा ने मिलकर अहरौरा से टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल चुराई थी। चोरी के बाद उसने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी और तब से इसका इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में थाना चोपन में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। फरार आरोपी मोनू बैगा की तलाश जारी है। गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सीताराम यादव, शिवसरन और हरी सिंह यादव की टीम शामिल थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।



