मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 1 kg 300 grams of ganja recovered from the accused case registered under ndps act

Sonbhadra News: अभियुक्त के पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज.

चोपन पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मारकुण्डी क्षेत्र से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ मिर्जापुर निवासी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

sonbhadra

5:06 PM, May 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: अभियुक्त के पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज.
logo

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गईं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

पुलिस ने मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चोपन पुलिस ने 17 मई 2026 को लगभग 1:30 बजे 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ दीपनारायण पटेल को पकड़ा। यह गिरफ्तारी थाना चोपन क्षेत्र के मारकुण्डी टोला अवई स्थित नहर पुलिया के पास, अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से करीब 20 मीटर पहले हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपनारायण पटेल (उम्र करीब 32 वर्ष) पुत्र रत्नेश सिंह, निवासी ग्राम धनसीरिया, थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस को अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के झोले में यह अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना चोपन में मु.अ.सं.- 180/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अतुल पटेल और कांस्टेबल बृजेश कनौजिया शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.