मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 108 girls took out kalash yatra performed jalabhishek of 12 jyotirlingas

Sonbhadra News: 108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, 12 ज्योतिर्लिंगों का किया जलाभिषेक.

रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर मंदिर परिसर में 108 कन्याओं ने कलश यात्रा निकालकर 12 ज्योतिर्लिंगों का जलाभिषेक किया। तियरा ब्रह्मबाबा मंदिर के तालाब से जल लेकर निकली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। रुद्राभिषेक, आरती और विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, आयोजन 28 अगस्त तक चलेगा।

sonbhadra

5:47 PM, Aug 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: 108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, 12 ज्योतिर्लिंगों का किया जलाभिषेक.
logo

सावन के धार्मिक आयोजन में कलश लेकर शामिल हुईं महिलाएं, भक्ति और आस्था के रंग में रंगा रामसरोवर मंदिर परिसर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर मंदिर परिसर में सावन के पावन माह में चल रहे धार्मिक आयोजन के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। तियरा ब्रह्मबाबा मंदिर स्थित तालाब से 108 कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरा और डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के बीच जयकारे लगाते हुए रामसरोवर मंदिर पहुंचीं। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों पर विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया। कलश यात्रा में 108 कन्याओं के साथ शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के सदस्य शामिल रहे। पूरे रास्ते हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। इस दौरान छह महिलाओं ने तलवार लेकर प्रदर्शन भी किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर परिसर में आचार्य अमरेश मिश्र एवं दशरथ शुक्ला द्वारा रुद्राभिषेक एवं पूजन कराया गया। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और जयकारों से पूरा कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो उठा। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह रामसरोवर मंदिर परिसर में आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक, पूजन एवं आरती का आयोजन कराया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 28 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रुद्राभिषेक में शामिल होने की अपील की। आयोजन के दौरान प्रतिदिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, अजय सिंह, किरन मोदनवाल, उर्मिला केशरी, लीलावती, प्रियंका गुप्ता, राजपति, राधिका केशरी, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, प्रहलाद, रामरक्षा, राजेंद्र महाराज, रामखेलावन, परमानंद, रमेश कुमार, कालो देवी, विमला देवी, मीरा, रितु यादव और हीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.