Sonbhadra News: रामगढ़ बाजार में 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस.
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे 11 वर्षीय बालक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ बाजार निवासी 11 वर्षीय आर्यन गुप्ता शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ घर के पीछे खेलने गया था।
sonbhadra
10:39 PM, Mar 14, 2026
Share:


मृतक की पहचान आर्यन पुत्र राजू गुप्ता उर्फ ठकराल निवासी रामगढ़ के रूप में हुई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे 12 वर्षीय बालक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ बाजार निवासी 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ घर के पीछे खेलने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर एक लड़के ने उस पर हमला कर दिया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई। आर्यन के साथ खेल रहे राज नामक बालक ने बताया कि हमलावर ने पहले आर्यन को पीटना शुरू किया। जब आर्यन ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर उसे भी मारने के लिए दौड़ा, लेकिन वह किसी तरह वहां से भाग निकला और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ आर्यन का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक आर्यन राजू गुप्ता का बड़ा बेटा था। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग जाम कर दिया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित आला वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक दिवाकर गुप्ता (लगभग 20 वर्ष) आर्यन को अपने साथ बाग के किनारे ले गया, जहां उसने उसके गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत चार टीमों का गठन किया है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पुराना विवाद बताया जा रहा है, हालांकि हाल में किसी नए विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



