ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 1150 bags of urea and 78 bags dap recovered during surprise inspection action taken under the direction of district magistrate

Sonbhadra News: औचक निरिक्षण के दौरान 1150 बोरी यूरिया व 78 बोरी डीएपी बरामद, जिलाधिकारी के निर्देशन पर की गई कार्यवाही.

जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद होने पर भी खाद की किल्ल्त से जूझ रहे किसानों के लिए राहत की ख़बर है, जिलाधिकारी द्वारा कालाबाज़ारी और अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है।

sonbhadra

10:45 PM, Aug 19, 2025

Share:

Sonbhadra News: औचक निरिक्षण के दौरान 1150 बोरी यूरिया व 78 बोरी डीएपी बरामद, जिलाधिकारी के निर्देशन पर की गई कार्यवाही.
logo

औचक निरिक्षण के दौरान एसडीएम ओबरा, ए.आर. कोऑपरेटिव और बीडीओ रहे मौजूद।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के निर्देशन में मंगलवार लो औचक निरीक्षण के दौरान मां विंध्यवासिनी कोल्ड स्टोरेज गोदाम से 1150 बोरी नवरत्न यूरिया और 78 बोरी डीएपी खाद अवैध रूप से डंप पाई गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने खाद के इस भंडारण को गंभीर मामला मानते हुए तत्काल रिपोर्ट तैयार की। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में पाया गया कि खाद का यह स्टॉक किसानों तक पहुंचने के बजाय गोदाम में छुपाकर रखा गया था। जिलाधिकारी ने इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी को विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

Img

जिलाधिकारी ने इस भण्डारण को अवैध मानते हुए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश संबंधित को दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि खाद केे अवैध भण्डारण पर रोक लगाने हेतु नियमित निरीक्षण किया जाये। खाद की दुकान पर निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, ए.आर. को-आपरेटिव देवेन्द्र कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी कोन उपस्थित रहें। बता डे कि सोमवार को खाद की किल्ल्त को लेकर कोन क्षेत्र में किसानों ने मौर्चा खोल दिया था। जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में की गईं कार्रवाई किसानों के लिए राहत ज़रूर लेकर आएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.