मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 12 year old boy dies after falling into a well chaos in the family

Sonbhadra News: कुएं में गिरकर 12 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार चौकी अंतर्गत बभनदेवा टोला में बुधवार को 12 वर्षीय सुनील पुत्र सोमारू की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि बालक घर के पास कुएं पर पानी लेने गया था, तभी अचानक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

sonbhadra

9:19 PM, May 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: कुएं में गिरकर 12 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

परिकात्मक फोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

घोरावल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवद्वार चौकी के बभनदेवा टोला में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पानी लेने कुएं पर गया 12 वर्षीय बालक अचानक कुएं में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवद्वार निवासी सुनील (12) पुत्र सोमारू दोपहर बाद घर के पास स्थित कुएं पर पानी लेने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.