मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 12 year old boy fell into bowli due to gust of storm died due to drowning in water

Sonbhadra News: आंधी के झोंके से बाउली में गिरा 12 वर्षीय बालक, पानी में डूबने से मौत.

बभनी थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव में 12 वर्षीय संतोष कुमार की दर्दनाक मौत। आंधी के झोंके से बाउली में गिरकर डूब गया बालक। ग्रामीणों ने बाहर निकाला, लेकिन तब तक हो चुकी थी मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में शोक का माहौल।

sonbhadra

11:30 PM, May 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: आंधी के झोंके से बाउली में गिरा 12 वर्षीय बालक, पानी में डूबने से मौत.
logo

दुःखद हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में शोक का माहौल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

बभनी थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव में शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 12 वर्षीय बालक की बाउली में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार (12) पुत्र राम सुंदर अपने घर के पास स्थित बाउली के मेढ़ पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक तेज आंधी चलने लगी। आंधी के तेज झोंके के कारण संतोष संतुलन खो बैठा और मेढ़ से फिसलकर सीधे बाउली में जा गिरा। बाउली में पानी भरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाउली से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। संतोष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी एक बड़ी बहन भी है, जो भाई की मौत से सदमे में है। सूचना मिलते ही बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.