Sonbhadra News: अरझट गांव में 13 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटका मिला शव.
बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव में 13 वर्षीय किशोर का शव घर से करीब 150 मीटर दूर पलाश के पेड़ से लटका मिला। किशोर के माता-पिता चपकी में मिठाई की दुकान पर थे, जबकि वह दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
sonbhadra
7:57 PM, Sep 6, 2026
Share:


अरझट गांव में किशोर की मौत के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण और मामले की जांच करती पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव में एक 13 साल के किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर से करीब 150 मीटर दूर पलाश के पेड़ से लटका मिला। घटना के समय किशोर के माता-पिता चपकी में अपनी मिठाई की दुकान पर थे। जानकारी के अनुसार, अरझट गांव निवासी महेश के बेटे बादल का शव दोपहर करीब 4 बजे मिला। परिजनों ने बताया कि बादल दोपहर 2 बजे के आसपास घर से निकला था। मृतक के चाचा मदन जब खेत में यूरिया खाद डालने गए, तो उन्होंने पलाश के पेड़ से लटकता शव देखा और हैरान रह गए। मदन ने तुरंत अपने भाई महेश को दुकान पर जाकर सूचना दी। बादल के पिता महेश महुअरिया मोड़ चपकी पर मिठाई की दुकान चलाते हैं। इकलौते बेटे की खबर सुनते ही मां अचेत हो गईं। महेश की तीन बेटियां हैं और बादल उनका इकलौता बेटा था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। बादल आदित्य इंटरमीडिएट कॉलेज करमघट्टी में कक्षा आठ का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।



