मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 135th birth anniversary of baba saheb bhimrao ambedkar was celebrated with pomp in obra

Sonbhadra News: ओबरा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती.

ओबरा नगर के वार्ड 13 स्थित साईं मंदिर परिसर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इस दौरान बच्चों को मिठाई के साथ पुस्तकें, कॉपियां और स्टेशनरी वितरित की गई। वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षों और महिलाओं को दिए गए अधिकारों पर प्रकाश डाला।

sonbhadra

11:05 AM, Apr 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती.
logo

बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई, बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा नगर के वार्ड संख्या 13 स्थित साईं मंदिर परिसर में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके जीवन, संघर्ष तथा समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित किया। इस दौरान बच्चों को मिठाई वितरित की गई तथा उन्हें पुस्तकें, कॉपियां, पेंसिल और पेन देकर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

Img

मुख्य वक्ता बिपिन सिंह कश्यप और वक्ता खुर्शीद आलम ने संयुक्त रूप से बाबा साहब के संघर्षों को याद करते हुए हिंदू कोड बिल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को समाज में जो अधिकार और सम्मान प्राप्त है, वह बाबा साहब की ही देन है। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिलाकर समाज में समानता स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का स्पष्ट संदेश था कि समाज का उत्थान शिक्षा और संगठन के माध्यम से ही संभव है। इसलिए सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत ओबरा के वार्ड संख्या 13 के सभासद एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अजीत कन्नौजिया ने की, जबकि संचालन नागेश्वर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दलित समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, साथ ही बस्ती के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.