मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 151 lost mobiles recovered from ceir portal police returned them to the owners

Sonbhadra News: CEIR पोर्टल से 151 खोए मोबाइल बरामद, पुलिस ने स्वामियों को लौटाए.

जनपद में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद करने में सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में फरवरी 2026 से अब तक 30 लाख रुपये 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए हैं। मोबाइल पाकर लोगों ने खुशी जताई।

sonbhadra

3:19 PM, Mar 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: CEIR पोर्टल से 151 खोए मोबाइल बरामद, पुलिस ने स्वामियों को लौटाए.
logo

एसपी अभिषेक वर्मा ने सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और संबंधित थाना प्रभारियों के कार्यों की सराहना की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में फरवरी 2026 से अब तक 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और लगातार मॉनिटरिंग करते हुए इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया। बरामद मोबाइलों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके असली मालिकों को सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए सोनभद्र पुलिस की तत्परता और जनहितकारी कार्यशैली की सराहना की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जनवरी 2026 में भी सोनभद्र पुलिस ने 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए थे। लगातार मिल रही यह सफलता पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और संबंधित थाना प्रभारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह जनसेवा के लिए प्रेरित किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.