Sonbhadra News: लौवा नदी में डूबने से 16 वर्षीय छात्र की मौत, मचा कोहराम।
दुद्धी के लौवा नदी में नहाते समय 16 वर्षीय छात्र चमन अंसारी गहरे पानी में डूब गया। लोगों ने अचेत हालत में बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
sonbhadra
7:49 PM, Oct 7, 2026
Share:


दुर्घटना के बाद अस्पताल परिसर में जुटी भीड़ और पुलिसकर्मी, मौके पर लोगों में मची रही अफरा-तफरी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में लवकुश पार्क के समीप लौवा नदी में नहाते समय 16 वर्षीय छात्र चमन अंसारी गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अचेत अवस्था में बाहर निकाला, लेकिन सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मल्देवा गांव निवासी चमन अंसारी पुत्र फिरोज अंसारी राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी में कक्षा नौ का छात्र था। बताया गया कि वह लवकुश पार्क के समीप बह रही लौवा नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी श्यामजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चमन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लौवा नदी में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं ने नदी में सुरक्षा व्यवस्था और खतरनाक स्थानों पर सावधानी को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


