Sonbhadra News: जनपद में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, जिलाधिकारी ने दिलाई मतदान की शपथ, बच्चों ने दी जागरूकता की सीख.
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने उपस्थित जनसमूह को लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाए रखने और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई।
sonbhadra
4:17 PM, Jan 25, 2026
Share:


यदि मतदाता जागरूक नहीं है, तो पूरी निर्वाचन प्रक्रिया शून्य के समान है- जिलाधिकारी.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने उपस्थित जनसमूह को लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाए रखने और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता के बिना चुनाव प्रक्रिया अधूरी है और लोकतंत्र में मतदाताओं से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी चुनाव प्रक्रिया में मतदाता सबसे अहम हिस्सेदार होता है। यदि मतदाता जागरूक नहीं है, तो पूरी निर्वाचन प्रक्रिया शून्य के समान है। उन्होंने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष के कार्यक्रम को अधिक सुव्यवस्थित और भव्य बताया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को मतदाता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट देने का अधिकार मिल जाता है, और लोकतंत्र में मतदान दिवस को एक त्योहार के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बी.एल.ओ. (बूथ लेवल ऑफिसर) के महत्वपूर्ण कार्य पर प्रकाश डाला, जिनकी जिम्मेदारी वोटर लिस्ट की शुद्धता, नए वोटरों को जोड़ना, हटाना और शिफ्ट करना है। उन्होंने कहा कि जितनी पारदर्शी मतदाता सूची बनती है, उतना ही निष्पक्ष चुनाव होता है। उन्होंने प्रत्येक मतदाता से लोकतंत्र के इस महापर्व में अनिवार्य रूप से मतदान करने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने जाति, धर्म या किसी भी भेदभाव के बिना मतदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि 1 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु जागरूक किया जाना चाहिए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नुक्कड़ नाटकों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। जिलाधिकारी ने बच्चों के हुनर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन नन्हे कलाकारों ने अपने अभिनय से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए हैं। उन्होंने बच्चों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जन-जागरूकता फैलाने में कला सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान एस.आई.आर. अभियान और निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनपद के बी.एल.ओ., ग्राम रोजगार सेवक, शिक्षा मित्र और पंचायत सहायकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने इन जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों को लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी बताया। इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु निकाली गयी बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि /रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डी.सी. मनरेगा l रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी l नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक ll जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूक पटेल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला दिव्यांगजन एवं शक्तिनगरण अधिकारी विद्या देवी, जिला दिव्यांग ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा, शिक्षकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।



