मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 17 year old girl dies due to drowning in ghaghar river chaos among family members

Sonbhadra News: घाघर नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत पटवध ग्राम पंचायत के मोरईया टोला के पास घाघर नदी में डूबने से 17 वर्षीय चांदनी गोंड की मौत हो गई। मृतका नवका टोला सलखन की निवासी थी। बताया जा रहा है कि गुड़वा-गुड़िया बहाने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में चली गई, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

sonbhadra

11:58 AM, May 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: घाघर नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.
logo

घाघर नदी में डूबने से किशोरी की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत स्थित मोरईया टोला के समीप घाघर नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदनी गोंड (17) पुत्री रामकेवल गोंड निवासी नवका टोला, सलखन रविवार को अन्य लोगों के साथ घाघर नदी के किनारे गई थी। बताया जा रहा है कि पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत गुड़वा-गुड़िया बहाने के दौरान वह नदी में उतरी थी। इसी दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी, जब तक बचाव कार्य शुरू होता तब तक वह पानी में समा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर चोपन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार घाघर नदी के कुछ हिस्सों में पानी काफी गहरा है, जिसके कारण अक्सर ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.