ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 17 year old scheduled tribe girl raped taken to the hill threatened to kill

Sonbhadra News: अनुसूचित जनजाति की 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पहाड़ी पर ले जाकर की वारदात, जान से मारने की दी धमकी.

ओबरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना 30 दिसंबर 2025 की शाम को हुई थी। किशोरी की मां ने एक परिचित राजमिस्त्री और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

sonbhadra

5:20 PM, Jan 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: अनुसूचित जनजाति की 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पहाड़ी पर ले जाकर की वारदात, जान से मारने की दी धमकी.
logo

ओबरा थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस जांच में जुटी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना 30 दिसंबर 2025 की शाम को हुई थी। किशोरी की मां ने एक परिचित राजमिस्त्री और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 17 वर्षीय अनुसूचित जनजाति की किशोरी को उसके साथ काम करने वाला राजमिस्त्री अपने दो साथियों के साथ बहला-फुसलाकर एक पहाड़ी पर ले गया। आरोप है कि वहां तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। डरी-सहमी किशोरी किसी तरह वहां से भागकर एक दुकान पर पहुंची और दुकानदार को अपनी आपबीती सुनाई। दुकानदार ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवती से घटना की जानकारी ली। रात होने के कारण पुलिस युवती को उसके घर छोड़ आई। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस पीड़िता को घटनास्थल पर ले गई थी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए पीड़िता से विस्तृत जानकारी ले रही है। पीड़िता के भाई ने बताया कि डायल 112 की टीम उसे घर छोड़ने आई थी, जिसके बाद उसने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। ग्राम प्रधान को जब मामले की जानकारी हुई, तो उन्होंने स्वयं पुलिस से इस पर तत्काल कार्रवाई करने और दोषियों को जेल भेजने की मांग की। गांव के लोगों ने क्षेत्र में ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.