ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 17 year old teenager dies three injured after tractor overturns

Sonbhadra News: ट्रैक्टर पलटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, तीन घायल.

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के रन्दह बाजार के समीप बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 17 वर्षीय अवधेश यादव की दबकर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अवधेश को सीएचसी बभनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में राजेश, अरविंद और छोटूराम घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) ले जाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

8:01 PM, May 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: ट्रैक्टर पलटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, तीन घायल.
logo

बभनी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

थाना क्षेत्र के रन्दह बाजार के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बालू लादकर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के रन्दह सागसोती गांव से बालू लादकर एक ट्रैक्टर आसनडीह की ओर जा रहा था। रन्दह बाजार के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 17 वर्षीय अवधेश पुत्र कैलाश यादव निवासी करचाटोला ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अवधेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में राजेश (18) पुत्र नन्दकेश्वर, अरविंद (19) पुत्र पारस तथा छोटूराम (17) पुत्र लखन भी घायल हो गए। परिजन तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। उपनिरीक्षक अखिलेश पाठक ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी तहरीर प्राप्त होगी, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के संचालन के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इस हादसे ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.