Sonbhadra News: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 187 शिकायतें, 14 मामलों का मौके पर निस्तारण.
संपूर्ण समाधान दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर के दौरान कुल 187 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, सिंचाई, समाज कल्याण और अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे।
sonbhadra
8:22 PM, Jun 20, 2026
Share:


संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते सदर एसडीएम अश्वनी कुमार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: कन्हैया लाल यादव, रॉबर्ट्सगंज।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर एसडीएम अश्वनी कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में जिलेभर से आए फरियादियों ने कुल 187 शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने इन शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई की, जिसके बाद 14 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। सदर एसडीएम अश्वनी कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई और समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी शिकायतों का नियमानुसार और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
