ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 2 laborers killed many injured after tractor trolley overturns the laborers were working to install towers

Sonbhadra News: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 मजदूरों की मौत, कई घायल, मज़दूर टावर लगाने का करते थे काम.

करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसया उंचडिह प्रधान मंत्री निर्माणाधीन सड़क पर विंध्यवसिनी कालेज के नजदीक मज़दूरों से भरी तेज गति ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गई, कई मज़दूर घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया। मज़दूर विद्युत टावर लगाने का काम करते थे।

sonbhadra

11:45 AM, Oct 17, 2025

Share:

Sonbhadra News: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 मजदूरों की मौत, कई घायल, मज़दूर टावर लगाने का करते थे काम.
logo

हादसे के बाद मौके पर मची चीख पुकार, चलाया गया रेस्कीयू।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

करमा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा कसया ऊंचडिह प्रधानमंत्री निर्माणाधीन सड़क पर विंध्यवासिनी कॉलेज के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, रात करीब साढ़े दस बजे तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार घंटों मची रही। इसमें सवार मजदूर बिजली के बड़े टावर लगाने का काम करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

Img

शेष घायलों का इलाज जारी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिजली टावर का काम करने वाले ठेकेदार को सूचना दी गई है। ठेकेदार के आने के बाद ही मृतकों और घायलों की पहचान हो सकेगी। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में भारी एंगल लदे थे, जिनकी चपेट में मजदूर आ गए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.