ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 20 thousand seed balls thrown in kota villagers took pledge to protect environment to increase greenery

Sonbhadra News: कोटा में 20 हजार सीड बॉल थ्रो, हरियाली बढ़ाने को ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प.

कोटा ग्राम में आरण्यक फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 20 हजार सीड बॉल थ्रो किए। ग्रामीणों और स्वयंसेवकों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर खाली क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में लोगों को पौधों की देखभाल और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

sonbhadra

6:46 PM, Aug 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: कोटा में 20 हजार सीड बॉल थ्रो, हरियाली बढ़ाने को ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प.
logo

कोटा ग्राम में सीड बॉल अभियान के दौरान हरियाली के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते ग्रामीण, स्वयंसेवक और आरण्यक फाउंडेशन की टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरण्यक फाउंडेशन की ओर से कोटा ग्राम में सीड बॉल थ्रो कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में ग्रामीणों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान आरण्यक फाउंडेशन की टीम ने ग्रामवासियों के सहयोग से करीब 20 हजार सीड बॉल विभिन्न स्थानों पर थ्रो किए। इन सीड बॉल के जरिए ऐसे खाली और उपेक्षित क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से पौधों के विकास को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया, जहां सामान्य तरीके से पौधरोपण करना मुश्किल होता है। आयोजकों के अनुसार सीड बॉल में पौधों के बीजों को मिट्टी आदि के साथ तैयार कर ऐसे स्थानों पर डाला जाता है, जहां अनुकूल परिस्थितियां मिलने पर इनके अंकुरित होने की संभावना रहती है। इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक तरीके से हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और उप जिलाधिकारी का भी सहयोग रहा। इस दौरान ग्रामीणों को पौधों की देखभाल, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों और स्वयंसेवकों ने स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेतन सिंह ने की। अभियान को सफल बनाने में शशांक शेखर सिंह, पवन सिंह, वैभव सिंह, हिमांशु वर्मा, सृष्टि सिंह, मानसी सिंह और कृतिका पाण्डेय समेत आरण्यक फाउंडेशन की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फाउंडेशन ने बताया कि जनभागीदारी और प्रशासन के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे भी व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा। संस्था का संदेश है-“एक कदम बदलाव की ओर।”


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.