ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 22 year old youth committed suicide by hanging created panic in the area

Sonbhadra News: 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप.

अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-20 टैगोर नगर में 22 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र विजय किशोर शर्मा ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पिता ने शव को सीलिंग पंखे से लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची रेनुसागर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

sonbhadra

12:15 PM, Jul 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप.
logo

आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेंद्र गुप्ता, अनपरा।

रेनुसागर चौकी अंतर्गत नगर पंचायत अनपरा के वार्ड संख्या-20 टैगोर नगर में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय युवक का शव घर के एक कमरे में सीलिंग पंखे से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान अक्षय कुमार (22) पुत्र विजय किशोर शर्मा के रूप में हुई। सुबह जब पिता घर में झाड़ू लगाने के लिए उठे और अंतिम कमरे में पहुंचे तो बेटे का शव फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही रेनुसागर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई मनोज ने बताया कि रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। अक्षय रात में कुछ देर तक घर में इधर-उधर टहल रहा था। इसके बाद कब वह अंतिम कमरे में गया और यह कदम उठा लिया, किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि परिवार को आत्महत्या के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.