ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 25 cows being sent to west bengal via bihar recovered one smuggler arrested four absconding

Sonbhadra News: बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे 25 गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, चार फरार.

कोन पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 गोवंश सकुशल बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गोवंशों को जंगल के रास्ते बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाने की योजना थी। मौके से चार आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

sonbhadra

6:58 PM, Nov 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे 25 गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, चार फरार.
logo

कोन पुलिस द्वारा 25 गोवंश बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी राम विचार के साथ पुलिस टीम की तस्वीर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोन पुलिस ने रविवार तड़के 25 गोवंश को सकुशल बरामद किया। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, गोवंशों को बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4:50 बजे रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तस्कर बड़ी संख्या में गोवंशों को पैदल हांककर बिहार की ओर ले जा रहे हैं। पुलिस टीम ने अमिलाधाम गरवान मार्ग के पास बहदौरा झरिया में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चार आरोपी फरार हो गए, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम विचार (45) पुत्र स्वर्गीय मनोहर, निवासी बेलछ, थाना चोपन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गोवंशों को रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और मिर्जापुर सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों से कम कीमत पर खरीदकर बेलछ में एकत्र किया जाता था। इसके बाद जंगल और पहाड़ी रास्तों से पैदल बिहार पहुंचाया जाता था, जहां से पश्चिम बंगाल भेजने की योजना थी। पुलिस ने बरामद 25 गोवंशों में आठ बैल, तीन बछड़े, आठ गाय और छह बछिया शामिल बताई हैं। मामले में थाना कोन पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.