Sonbhadra News: बभनी में 25 दिवसीय स्वास्थ्य योग प्रशिक्षण शिविर शुरू, योगासनों और प्राणायाम से बताए स्वस्थ रहने के उपाय.
पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के निर्देश पर आयोजित शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा और मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया और स्वामी योगा प्रसाद महाराज से विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास किया। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
sonbhadra
8:49 PM, Sep 20, 2026
Share:


बभनी में 25 दिवसीय स्वास्थ्य योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, योगाचार्य और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के निर्देश पर रविवार को बभनी स्थित शिव मंदिर परिसर में 25 दिवसीय स्वास्थ्य योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा और मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया और योगा के बारे में भी प्रकाश डाला।हरिद्वार योग पीठ से पहुंचे स्वामी योगा प्रसाद महाराज ने साधकों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व और नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वामी योगा प्रसाद महाराज ने कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में सहायक है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान डा. हीरालाल, सुनील कुमार, मिथिलेश कुमार, ममता, अनिता, प्रांजलि, कन्हैया लाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



