Sonbhadra News: बभनी में 25 दिवसीय योग शिविर का आगाज कल, सुबह-शाम लगेगी योग की पाठशाला.
बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 25 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में स्वामी योग प्रसाद महाराज और वीरेंद्र योगी लोगों को योगाभ्यास कराएंगे। शिविर में सुबह 5 से 7 बजे और शाम 7 से 8 बजे तक प्रशिक्षण होगा, ग्रामीणों एवं नगरवासियों से भाग लेने की अपील की गई है।
sonbhadra
7:06 PM, Sep 19, 2026
Share:


बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर, जहां 20 सितंबर से 25 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर में रविवार से 25 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ होगा। यह शिविर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। यह योग शिविर 20 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक शिव मंदिर परिसर, बभनी, सोनभद्र में चलेगा। शिविर का समय सुबह 5 बजे से 7 बजे तक और शाम 7 बजे से 8 बजे तक रहेगा। पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से स्वामी योग प्रसाद महाराज और वीरेंद्र योगी इसमें प्रशिक्षण देंगे। योग शिविर से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। योग से कुछ ही दिनों में मोटापा, एलर्जी, सिर दर्द, कब्ज, डिप्रेशन, हार्मोन्स, कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल, बीपी, शुगर और गैस जैसी समस्याओं में फायदा मिलेगा। इसके अलावा, योग से लंबाई, आंख, बाल, कान, नाक, गले, थायराइड, हार्ट, लीवर, किडनी, गर्भाशय और गांठ जैसी समस्याओं में भी लाभ मिलने लगेगा। अधिक लोग इस योग शिविर में भाग लेने की अपील की गई है। सभी ग्रामवासी और नगरवासी इस योग शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पतंजलि परिवार, दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश की ओर से डॉ. हीरालाल, मिथिलेश, सुनील, रविशंकर, वरुण कुमार, सुजीत कुमार, अमित कुमार, सूर्यकांत, मुनेश्वर जायसवाल, सुरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य सदस्य इसमें सहयोग कर रहे हैं।



