Sonbhadra News: नाबालिग से दुष्कर्म का 25 हज़ार का आरोपी पुलिस की मुठभेड़ में घायल, तमंचा और कारतूस बरामद.
सोनभद्र मे टॉफी के बहाने 3 वर्षीय नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त अनूप पटेल को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने की वजह से वह घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।
sonbhadra
12:33 PM, Sep 3, 2025
Share:


मुठभेड़ में घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज़ जारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दुष्कर्म की घटना 29 अगस्त 2025 की है। इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। बता दे कि मुखबिर से सूचना पुलिस ने आरोपी को मारकुण्डी इकोप्वाइंट के पास पहुंचकर घेराबंदी की।
विज्ञापन
अपने आप को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया। घायल आरोपी को सीएससी रॉबर्ट्सगंज में भर्ती कराया गया है। आरोपी अनूप पटेल रॉबर्ट्सगंज के ग्राम कुसी का रहने वाला है। सीओ सीटी रणधीर मिश्रा ने बताया, घटना 29 अगस्त 2025 की है।
इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। दुष्कर्म के प्रकरण में वांछित अपराधी अनूप पटेल जो 25000 का इनामिया बदमाश था जो मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ है। मौके पर टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है और अभियुक्त अनूप पटेल को जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।



