Sonbhadra News: 25 हजार के इनामी बदमाश और पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली.
सोनभद्र में पुलिस विभाग का ऑप्रेशन लंगड़ा मुहीम जारी है। 25 हजार का इनामी बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश के बाये पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में बदमाश घायल प्रिंस का इलाज़ जारी है।
sonbhadra
11:14 AM, Aug 24, 2025
Share:


मुठभेड़ के बाद घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
सोनभद्र में पुलिस को उस समय बड़ी क़ामयाबी मिली जब एक इनामी बदमाश भागने की फिराक में था पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस विभाग के अनवरत ऑप्रेशन लंगड़ा मुहीम का हिस्सा था। मुठभेड़ के बाद बयान जारी कर सीओ रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि विगत दिनों माशान घाट पर एक व्यक्ति को गोली मारी गईं थी। इस सूचना पर रॉबर्ट्सगंज थाना पर मुक़दमा अपराध संख्या 699/25 धारा 109 पंजीकृत हुआ था, उस मुकदमे में अमित यादव उर्फ प्रिन्स नाम बदमाश लगातार फरार चल रहा था और उसके ऊपर 25 हज़ार का इनाम था।
विज्ञापन
मामले को रॉबर्ट्सगंज प्रभारी को मुखबिर से एक सूचना प्राप्त हुई कि होना से हिन्दुआरी पुलिया की तरफ बदमाश मोटरसाइकिल से आ रहा है। इस सूचना पर एसओजी और रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी द्वारा घेराबंदी की गईं। अपने आप को घिरा देखकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद अपने आपको बचाते हुए पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गईं, जिससे आरोपी प्रिंस के पैर में गोली लग गईं और वो घायल हो गया, प्रिंस को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर फॉरेसिक टीम द्वारा जांच की जा रही है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया घटनास्थल हिनौता रोड से पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की। मुठभेड़ को लेकर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी हुई है और घायल बदमाश का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाश खतरे से बाहर है।



