ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 25 thousand reward zahid s encounter with police shot in the foot of prize

Sonbhadra News: 25 हजार इनामी जाहिद की पुलिस से मुठभेड़, इनामी के पैर में लगी गोली.

07 अगस्त को शंभु खरवार की हत्या कर फरा हो गया था आरोपी जाहिद, एसपी अशोक मीणा ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम,

sonbhadra

11:53 AM, Aug 9, 2025

Share:

Sonbhadra News: 25 हजार इनामी जाहिद की पुलिस से मुठभेड़, इनामी के पैर में लगी गोली.
logo

एनकाउंटर में घायल जाहिद

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

 Story By: विकास कुमार, हलचल, 

सोनभद्र। दुद्धी थाना क्षेत्र के शाहपुर के कनहर नदी के पास अंत्येष्टि स्थल के समीप शनिवार सुबह दुद्धी पुलिस और 25 हजार के इनामी अपराधी जाहिद उर्फ गुड्डू के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया। मौके पर सीओ दुद्धी राजेश राय पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में लगी रही।

Img

एनकाउंटर स्थल का निरीक्षण करते सीओ दुद्धी राजेश राय

जानकारी के अनुसार, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खजुरी निवासी जाहिद उर्फ गुड्डू ने भीसुर गवा निवासी शम्भू खरवार की 7 अगस्त को चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी रही। इस दौरान के लिए लगातार दबिश दी, लेकिन वह पकड़ से बचता रहा। इस दौरान मुखबिर से पुलिस टीम को सूचना मिली कि शंभू खरवार हत्याकांड का आरोपी झारखंड भागने की फिराक में है।

Img

एनकाउंटर स्थल पर साक्ष्य इकट्ठा करती फोरेंसिक टीम

विज्ञापन

इस पर दुद्धी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, म्योरपुर प्रभारी कमलनयन दुबे, विंढमगंज प्रभारी शेषनाथ पाल और एसओजी की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख आरोपी जाहिद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहाँ पुलिस की सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।

Img

इनामी जाहिद के पास मिला तमंचा

इस संबंध में सीओ दुद्धी राजेश राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना दुद्धी, थाना म्योरपुर और थाना विंढमगंज की संयुक्त टीम द्वारा कनहर नदी के पास जवार की घाटी में घेराबंदी के दौरान जाहिद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जाहिद के बाएं पैर में गोली लगी। जाहिद को इलाज के लिए सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जाहिद पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.