ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 25 year old youth died under suspicious circumstances was married a few months ago

Sonbhadra News: 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कुछ माह पहले हुई थी शादी.

चोपन थाना क्षेत्र के बाड़ी गांव में 25 वर्षीय मनीष पुत्र बाबूलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर की छत पर सीढ़ियों के ऊपर लगे टीन के पाइप में कपड़े का फंदा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

6:04 PM, Sep 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कुछ माह पहले हुई थी शादी.
logo

डाला में युवक की संदिग्ध मौत के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ और मामले की जांच करती पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।

चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत बाड़ी गांव में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान मनीष पुत्र बाबूलाल, निवासी बाड़ी, डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष ने घर की छत पर सीढ़ियों के ऊपर लगे टीन में पाइप से कपड़े का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि मनीष का कुछ माह पहले ही विवाह हुआ था और उसका ससुराल डाला क्षेत्र में ही है। बीते दिनों मायके गईं हुई पत्नी, पति की मौत की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची और शव देखते ही उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों का भी घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची डाला चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद डाला क्षेत्र में शोक का माहौल है। युवक की अचानक हुई मौत से स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.