Sonbhadra News: घर की सफाई के दौरान सांप ने डसा, 27 वर्षीय विवाहिता की मौत; दो साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया.
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में घर की सफाई करते समय सर्पदंश से 27 वर्षीय मीरा देवी की मौत हो गई। भूसे में छिपे विषैले सांप के डसने के बाद परिजन उसे घोरावल सीएचसी से जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे दो साल का बेटा छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर है।
sonbhadra
6:15 PM, Oct 10, 2026
Share:


(फ़ाइल फोटो (
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल.
सोनभद्र।
जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में शनिवार को सर्पदंश से 27 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान मीरा देवी पत्नी लवकुश के रूप में हुई है। घर में दशहरा और दीपावली की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान हुए हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतका अपने पीछे दो वर्ष का एक बेटा छोड़ गई है।
घर की सफाई करते समय सांप ने डसा-:
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मीरा देवी आगामी दशहरा और दीपावली पर्व को लेकर घर की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में रखे भूसे में छिपे एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक हुई इस घटना से परिजन घबरा गए और आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोरावल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत-:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने मीरा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार शुरू किया गया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। त्योहार की तैयारियों में जुटे परिवार को इस हादसे ने गहरा सदमा पहुंचाया है। जिस घर में पर्व को लेकर साफ-सफाई और तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
दो साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया-:
मीरा देवी की मौत से उनके दो वर्षीय बेटे के सिर से मां का साया उठ गया। मासूम के भविष्य को लेकर परिवार के लोग गहरे दुख में हैं। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। हादसे से ग्रामीणों में भी दुख व्याप्त है। यह घटना त्योहारों के दौरान घरों की साफ-सफाई करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत को रेखांकित करती है। भूसे, लकड़ी, कबाड़ और लंबे समय से बंद पड़े स्थानों की सफाई करते समय सतर्क रहना जरूरी है। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिए।


