Sonbhadra News: बिहार में धान की कटाई करने गए 27 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
बिहार में धान की कटाई करने गए अनपरा थाना क्षेत्र के मेड़रदह निवासी 27 वर्षीय किशन की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दो दिनों से बीमार किशन को इलाज के बाद वापस लाया जा रहा था, तभी चोपन से ओबरा के बीच उसकी हालत गंभीर हो गई। एंबुलेंस से सीएचसी चोपन पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
sonbhadra
8:43 PM, Nov 22, 2026
Share:


युवक की मौत के बाद मौके पर जुटे पुलिसकर्मी और नेता , मौके पर दिखा गमगीन माहौल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
विज्ञापन
परिवार के भरण-पोषण के लिए बिहार में धान की कटाई करने गए 27 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार की आजीविका के लिए घर से दूर गए युवक की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनपरा थाना क्षेत्र के मेड़रदह निवासी किशन पुत्र फकीरा बारी (27) परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में धान की कटाई करने गया था। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। वहां उसका दवा-इलाज भी कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद जिस महिला के साथ वह धान की कटाई करने बिहार गया था, वह उसे लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ओबरा तहसील क्षेत्र के चोपन से ओबरा पहुंचते-पहुंचते युवक की हालत काफी गंभीर हो गई। आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत-मजदूरी करने घर से दूर गए किशन की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।


