ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news free eye camp in babhni 200 people examined 50 patients will undergo cataract operation in chitrakoot

Sonbhadra News: बभनी में निःशुल्क नेत्र शिविर, 200 लोगों की हुई जांच; 50 मरीजों का चित्रकूट में होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन.

बभनी ब्लॉक के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़, चपकी में रविवार को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 200 लोगों की आंखों की जांच हुई, जिनमें 150 को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए और 50 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिह्नित हुए।

sonbhadra

4:16 PM, Nov 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में निःशुल्क नेत्र शिविर, 200 लोगों की हुई जांच; 50 मरीजों का चित्रकूट में होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन.
logo

सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ, ग्रामीणों की आंखों की जांच करते चिकित्सक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़, चपकी में रविवार को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर विज्ञान संस्थान, चित्रकूट की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 200 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 150 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित 50 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। इन सभी मरीजों का चित्रकूट में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर का शुभारंभ वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांतीय संगठन मंत्री रामलखन एवं डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद चित्रकूट से आए चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की आंखों की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में बभनी, बरवाटोला, भंवर, नधिरा, संवरा, चपकी, बड़होर, असनहर, नवाटोला, पिंडारी, काचन और आरंगपानी सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न गांवों से लोग पहुंचे। वहीं छत्तीसगढ़ के केशारी और रघुनाथनगर से भी ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराया।इस दौरान चित्रकूट से आए चिकित्सक डॉ. श्याम पांडेय, डॉ. सुशील दुबे, डॉ. त्रिलोक और डॉ. आलोक सहित सेवा समर्पण संस्थान के डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा, डॉ. लालजी, सुमन विश्वकर्मा, सीताराम , सुदामा प्रसाद विश्वकर्मा और सत्यनारायण विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.