ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 3 46 lakh returned to the victim of cyber fraud a big success for sonbhadra police

Sonbhadra News: साइबर ठगी के ₹3.46 लाख पीड़ित को लौटाए, सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता.

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि ₹3,46,920 वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। यह सफलता पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम मानी जा रही है।

sonbhadra

5:24 PM, Mar 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: साइबर ठगी के ₹3.46 लाख पीड़ित को लौटाए, सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता.
logo

सफलता पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम मानी जा रही है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद की रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि ₹3,46,920 वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। यह सफलता पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम मानी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 अक्टूबर 2025 को अज्ञात साइबर ठगों ने सोलर कंपनी की फ्रेंचाइजी और सोलर किट उपलब्ध कराने के नाम पर उनके एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खातों से कुल ₹3,46,920 की ठगी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राम स्वरुप वर्मा के नेतृत्व में साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। साइबर टीम ने NCRP पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों को तत्काल होल्ड कराया और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखाओं से समन्वय स्थापित किया। टीम के प्रयासों के चलते पीड़ित की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक उसके मूल खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने रॉबर्ट्सगंज पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए टीम की सराहना की। इस कार्य में प्रभारी निरीक्षक राम स्वरुप वर्मा, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल अभिषेक शुक्ला की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक या QR कोड से सतर्क रहें। साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.