मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 3 bike riders injured in collision with uncontrolled car referred to district hospital

Sonbhadra News: अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार 3 घायल, जिला अस्पताल रेफर.

बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी बभनी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

sonbhadra

7:06 PM, Aug 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार 3 घायल, जिला अस्पताल रेफर.
logo

बभनी के पोखरा गांव के पास कार की टक्कर से घायल बाइक सवारों का सीएचसी में उपचार, हादसे में शामिल कार पुलिस ने कब्जे में ली।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

थाना बभनी क्षेत्र के पोखरा गांव के पास रविवार को एक अनियंत्रित कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस के अनुसार नवाटोला महुआ दोहर निवासी अवधेश पुत्र रमेश चन्द उम्र 23 वर्ष राजपती पुत्री रमेश चन्द उम्र 45 वर्ष और बिगनी देवी पत्नी सियाराम उम्र 70 वर्ष मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। तभी पोखरा गांव के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.