क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news 3 including the leader of the cow smuggling gang arrested 8 cattle recovered the accused were caught taking the cattle on foot through the forest

Sonbhadra News: गो-तस्करी गिरोह के सरगना समेत 3 गिरफ्तार, 8 गोवंश बरामद, अभियुक्तों को जंगल के रास्ते पैदल गोवंशों को ले जाते हुए पकड़ा.

पुलिस ने अंतरराज्यीय गो-तस्कर गिरोह के सरगना सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 7 फरवरी 2026 को थाना कोन पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ गोवंश भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह गिरफ्तारी हुई।

sonbhadra

7:28 PM, Feb 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: गो-तस्करी गिरोह के सरगना समेत 3 गिरफ्तार, 8 गोवंश बरामद, अभियुक्तों को जंगल के रास्ते पैदल गोवंशों को ले जाते हुए पकड़ा.
logo

सिंगरौली क्षेत्र और ओबरा क्षेत्र से कम दामों पर खरीदकर पश्चिम बंगाल भेजते थे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

पुलिस ने अंतरराज्यीय गो-तस्कर गिरोह के सरगना सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 7 फरवरी 2026 को थाना कोन पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ गोवंश भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह गिरफ्तारी हुई। अभियुक्तों को जंगल के रास्ते पैदल गोवंशों को ले जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे इन गोवंशों को मध्य प्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र और ओबरा क्षेत्र से कम दामों पर खरीदते थे। इसके बाद, उन्हें वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजते थे, जहाँ उन्हें ऊँचे दामों पर बेचा जाता था। इस संबंध में थाना कोन में मु.अ.सं. 23/26, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में झारखंड के गढ़वा निवासी धर्मेंद्र यादव (26), सोनभद्र के कोन निवासी सियाराम चेरो (32) और रोहतास के अकबरपुर निवासी इरशाद हुसैन (38) शामिल हैं। अभियुक्तों के पास से 8 गोवंश के अलावा 3 मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लालजी यादव, उपनिरीक्षक भागवत राय, हेड कांस्टेबल विनय यादव, ईश्वर चंद्र सिंह, विपिन जायसवाल और कांस्टेबल देवेंद्र पाल शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.