ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 3 killed in horrific road accident 2 seriously injured

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसा में 3 की मौके, 2 घायल गंभीर.

बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर विषघरवा टोला के पास एक कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

sonbhadra

6:53 PM, Jan 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसा में 3 की मौके, 2 घायल गंभीर.
logo

कार-पिकअप की जोरदार टक्कर, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर विषघरवा टोला के पास एक कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद एक व्यक्ति कार में फंस गया था, जिसे म्योरपुर पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मौके पर मौजूद पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान की जा रही है, जो बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवानी गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.