मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 3 smugglers arrested with 50 kg of ganja used to supply in mirzapur and surrounding areas

Sonbhadra News: 50 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मीरजापुर और आसपास के क्षेत्रों में करते थे सप्लाई।

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर मीरजापुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।

sonbhadra

4:24 PM, Apr 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: 50 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मीरजापुर और आसपास के क्षेत्रों में करते थे सप्लाई।
logo

तस्कर पुलिस से बचने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट का करते the इस्तेमाल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 की रात पुलिस टीम पंचमुखी मंदिर के सामने मुख्य सड़क, ग्राम सहिजन खुर्द में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो वाहन में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली, जिसमें वाहन के अंदर छिपाकर रखा गया 50 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों- राजकुमार (50 वर्ष), शिवम यादव (19 वर्ष) और अभिषेक सोनकर (20 वर्ष), सभी निवासी जनपद मीरजापुर-को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर मीरजापुर और आसपास के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करते थे। पुलिस से बचने के लिए वे वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करते थे।बरामदगी में 50 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये), एक बोलेरो वाहन (करीब 6 लाख रुपये), तीन मोबाइल फोन और 750 रुपये नगद शामिल हैं। कुल बरामद माल की कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही और बड़े खुलासे होने की संभावना है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.