Sonbhadra News: 3 साल की मासूम से दरिंदगी, बाल अपचारी पुलिस हिरासत में.
कोन थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और बाल अपचारी को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय पेश किया।
sonbhadra
2:03 PM, Oct 24, 2025
Share:


बाल अपचारी को कोन पुलिस ने कोर्ट में किया पेश।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: राजन जायसवाल, कोन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
कोन थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। मामला 22 अक्टूबर 2025 को सामने आया, जब खेमपुर, थाना कोन निवासी एक आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई। आवेदिका ने बताया कि उसकी लगभग 3 वर्षीय बेटी को ग्राम देवाटन निवासी एक 15 वर्षीय बाल अपचारी बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इस शिकायत के आधार पर थाना कोन में मु0अ0सं0 227/2025 धारा 137(2), 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अक्टूबर 2025 को करबला कोन वाले रास्ते से वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। बाल अपचारी को हिरासत में लेने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मुजमिल खां, कांस्टेबल अविनाश यादव और कांस्टेबल अभय कुमार शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई।



