मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 3 youths arrested from public place in obra accused of stunts loud singing and misbehavior

Sonbhadra News: ओबरा में सार्वजनिक स्थान से 3 युवक गिरफ्तार, स्टंट, तेज गाने और बदसलूकी का आरोप.

ओबरा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। युवक तेज आवाज में गाने बजा रहे थे और खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो रील बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी गाड़ी (UP 64 R 6261) से सड़क पर घूम रहे थे। वे राहगीरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे और आपस में झगड़कर शांति भंग कर रहे थे।

sonbhadra

9:05 PM, Feb 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा में सार्वजनिक स्थान से 3 युवक गिरफ्तार, स्टंट, तेज गाने और बदसलूकी का आरोप.
logo

खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो रील बना रहे थे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक तेज आवाज में गाने बजा रहे थे और गाड़ी में खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो रील बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी गाड़ी (UP 64 R 6261) से सड़क पर घूम रहे थे। वे राहगीरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे और आपस में झगड़कर शांति भंग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गाड़ी संख्या UP 64 R 6261 को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को BNSS की धारा 170, 126, 135 के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सूरज कुमार भारती पुत्र भानु चंद भारती (निवासी बिल्ली मारकुण्डी, थाना ओबरा), अभि उर्फ राजीव पुत्र स्वर्गीय रविशंकर (निवासी गजराज नगर, थाना ओबरा) और आकाश भारती पुत्र विजय प्रकाश भारती (निवासी मोतीचन्द्र चौराहा, थाना ओबरा) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह (चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा), उपनिरीक्षक रामसिंह यादव (थाना ओबरा), हेड कांस्टेबल संतोष पटेल (थाना ओबरा) और कांस्टेबल धर्मेन्द्र राजभर (थाना ओबरा) शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.