ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 30 houses in darkness for three years villagers protest over burnt transformer

Sonbhadra News: तीन साल से अंधेरे में 30 घर, जले ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन.

बभनी ब्लॉक के चौना गांव स्थित बहेराडोल प्राथमिक विद्यालय के पास तीन साल से जला 16 केवीए ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद करीब 30 घरों की बिजली आपूर्ति तीन वर्षों से बाधित है। अवर अभियंता महेश कुमार ने दो-तीन दिन में ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।

sonbhadra

7:32 PM, Sep 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: तीन साल से अंधेरे में 30 घर, जले ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन.
logo

बभनी के चौना गांव में जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक के चौना गांव के बहेराडोल प्राथमिक विद्यालय के पास पिछले तीन वर्षों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, चौना के बहेराडोल प्राथमिक विद्यालय के पास तीन वर्षों से 16 केबीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। इससे आसपास के करीब तीस घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।आज दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के समीप पहुंचकर प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अपनी समस्या के समाधान की मांग की। इस संबंध में अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नही है। दो तीन दिन के भीतर ट्रासफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों मे विवेकानंद प्रजापति रामकेश रामाशंकर हरिदास असर्फीलाल सोनू गुलाल अनिल कुमार रामजियावन गोबिंदा राजनाथ रामशरन मगरु बासदेव सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.