मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 33 year old farmer dies due to drowning in thema river chaos in the family

Sonbhadra News: ठेमा नदी में डूबने से 33 वर्षीय किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में ठेमा नदी में डूबने से 33 वर्षीय किसान दारा सिंह की मौत हो गई। वह खेत की जुताई के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। तलाश के दौरान ग्रामीणों ने नदी के गहरे पानी से उनका शव बरामद किया। दारा सिंह चार बच्चों के पिता थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

8:07 PM, Aug 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: ठेमा नदी में डूबने से 33 वर्षीय किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

दिघुल गांव में ठेमा नदी में डूबने से जान गंवाने वाले 33 वर्षीय किसान दारा सिंह की तस्वीर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल

कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में रविवार को ठेमा नदी में डूबने से 33 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान दारा सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरालाल निवासी दिघुल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक दारा सिंह रविवार को खेत की जुताई के लिए घर से निकले थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू कर दी। आसपास के इलाकों में खोजबीन के दौरान ठेमा नदी की ओर भी तलाश की गई। ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन की तो गहरे पानी में दारा सिंह का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई, जिसके बाद परिजन भी नदी किनारे पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि दारा सिंह चार बच्चों के पिता थे और खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रोजमर्रा की तरह खेत के काम के लिए निकले दारा सिंह की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं। ग्राम प्रधान जगत नारायण और पुलिस की मौजूदगी में शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर नदी में डूबने से मौत की बात सामने आई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.