मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 46 youth of sonbhadra got government jobs minister of state handed over appointment letters of technical assistants

Sonbhadra News: सोनभद्र के 46 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, राज्यमंत्री ने सौंपे प्राविधिक सहायक के नियुक्ति पत्र.

सोनभद्र में कृषि विभाग के 46 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने नियुक्ति पत्र सौंपे। उप कृषि निदेशक कार्यालय में मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी हुआ। राज्यमंत्री ने नवचयनित कार्मिकों से किसानों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से काम करने की अपील की।

sonbhadra

5:27 PM, Aug 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोनभद्र के 46 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, राज्यमंत्री ने सौंपे प्राविधिक सहायक के नियुक्ति पत्र.
logo

कृषि विभाग के नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र मिलने पर खिले चेहरे, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ खुशी साझा करते अभ्यर्थी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

मंगलवार को 46 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। ये नियुक्तियां कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-‘सी’ के पदों पर हुई हैं। राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने उप कृषि निदेशक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नियुक्ति पत्र वितरण अभियान का हिस्सा था, जिसका सजीव प्रसारण भी सभागार में किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने की। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों ने लंबे समय की मेहनत के बाद सरकारी सेवा में चयन होने पर संतोष व्यक्त किया। इन नियुक्तियों को निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का परिणाम बताया गया। राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने सभी नवचयनित प्राविधिक सहायकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा के महत्वपूर्ण दायित्व की शुरुआत है। उन्होंने सभी से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। राज्यमंत्री ने जोर दिया कि कृषि विभाग किसानों से सीधे जुड़ा एक महत्वपूर्ण विभाग है। इन प्राविधिक सहायकों की नियुक्ति से विभागीय कार्यों को गति मिलेगी और किसानों तक तकनीकी मार्गदर्शन तथा शासन की कृषि कल्याणकारी योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी। उन्होंने नवचयनित सहायकों से किसानों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनकी योग्यता और प्रतिभा के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। नई नियुक्तियों से सरकारी विभागों को मजबूती मिलेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नवचयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री के संबोधन से नवचयनित कार्मिकों को पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा मिली। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं ने कृषि और किसान कल्याण के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी समेत कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और नवचयनित प्राविधिक सहायक मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.