Sonbhadra News: नेत्र शिविर में 48 मरीज मिले मोतियाबिंद से पीड़ित, चित्रकूट में होगा निःशुल्क ऑपरेशन.
कारीडाड़ आश्रम में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 200 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद 90 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि 48 मरीजों में मोतियाबिंद मिला। मोतियाबिंद मरीजों का चित्रकूट में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
sonbhadra
5:12 PM, Sep 22, 2026
Share:


कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते अतिथि एवं उपस्थित लोग।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में मंगलवार को एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर विज्ञान संस्थान चित्रकूट द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 200 लोगों की आँखों की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ हरीश व डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण शुरू हुआ। इस दौरान बभनी,बरवा टोला,भंवर, नधिरा संवरा, चपकी, बड़होर, असनहर, नवा टोला, पिंडारी, काचन, आरंगपानी जैसे उत्तर प्रदेश के गांवों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के केशारी और रघुनाथनगर से भी ग्रामीण अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे। शिविर में जांच के बाद 90 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं, 48 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन चित्रकूट में किया जाएगा। चित्रकूट से आए हेमराज, मनीष अनुरागी, सुनील मिश्रा और राजेंद्र कुमार ने लोगों का नेत्र परीक्षण किया। इस अवसर पर डॉ. लालजी सुमन, सुदामा विश्वकर्मा, सून्दर लाल यादव, हुकुमचंद, सत्यनारायण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



