ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 5 injured in mutual collision between two vehicles chaos created

Sonbhadra News: दो वाहनों की आपसी टक्कर में 5 घायल, मची अफरा-तफरी.

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव में मंगलवार देर शाम टेंपो और जीप की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। घटना में घायल 3 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और 2 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

sonbhadra

10:20 AM, Jan 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: दो वाहनों की आपसी टक्कर में 5 घायल, मची अफरा-तफरी.
logo

घायलों का अस्पताल में किया गया इलाज़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव में मंगलवार देर शाम टेंपो और जीप की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। घटना में घायल 3 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और 2 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 6 बजे सवारियों से भरी ऑटो शिवद्वार की तरफ से घोरावल जा रहा था। बेलन नदी के पास मरसड़ा गांव में सामने से आ रहे चारपहिया वाहन से टक्कर के बाद ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो सवार शिवद्वार निवासी वंदना 19 पत्नी अरुण, धर्मशीला विश्वकर्मा 45 पत्नी चुन्नूलाल विश्वकर्मा, महाव गांव निवासी शिवकुमार 38 पुत्र सूर्यबली, लकी 15 पुत्र बचाऊ, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बघोर गांव निवासी सूरज 17 पुत्र दिनेश घायल हो गए। वंदना, धर्मशीला और शिवकुमार को पुलिस व एंबुलेंस द्वारा घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि लकी और सूरज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धर्मशीला के दोनों पैर की हड्डी टूटने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में उपचार कर रहे डॉक्टर सुनील कुमार ने अन्य सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.