Sonbhadra News: तालाब में डुबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.
तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। मासूम की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।
sonbhadra
8:21 PM, Aug 20, 2025
Share:


मृतक मासूम की फ़ाइल फ़ोटो।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह 10:00 बजे उस जब एक दुःखद घटना घटित हो गईं, जब 5 वर्षीय अरहान पुत्र सैमुदीन निवासी ढोढरी खेलते-खेलते कब तालाब की तरफ चला गया किसी ने देखा नहीं, कुछ देर बाद लोगों ने अरहान को तालाब में उतराया देखा तो बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मासूम को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की दुःखद सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा छा गया। घटना पंन्नुगंज थाना क्षेत्र के ढोढरी की बताई जा रही है।



