ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 50 participants of dandiya mahotsav in babhni were honored by giving gifts

Sonbhadra News: बभनी में डांडिया महोत्सव की 50 प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित.

बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में युवा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय डांडिया महोत्सव में 50 युवतियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के सहयोग से प्रतिभागियों को उपहार भेंट कर उनके उत्साह और योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर आयोजकों और व्यापारियों ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं।

sonbhadra

4:16 PM, Oct 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में डांडिया महोत्सव की 50 प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित.
logo

बभनी में डांडिया महोत्सव के दौरान व्यापार मंडल की ओर से प्रतिभागी युवतियों और महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में युवा समिति की ओर से आयोजित शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। विजयदशमी पर्व पर महोत्सव में उत्साहपूर्वक डांडिया करने वाली 50 युवतियों और महिलाओं को व्यापार मंडल की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी गईं। डांडिया महोत्सव में युवतियों और महिलाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियों से मां दुर्गा के दरबार की भव्यता बढ़ाई। उनके उत्साह और योगदान की सराहना करते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभा, साक्षी, सोनाक्षी, सुहानी, अदिति, स्वाती, कुसुम देवी और सरिता देवी सहित 50 युवतियों एवं महिलाओं को उपहार भेंट किए गए। सम्मानित करने वाले प्रतिष्ठानों में वरुण एंटरप्राइजेज, संदीप एंटरप्राइजेज, जायसवाल ऑटो सेल्स, शुभम इलेक्ट्रॉनिक्स, शन्वी घर संसार, आयुष एंटरप्राइजेज और दुर्गा एंटरप्राइजेज शामिल रहे। प्रतिष्ठान संचालकों ने दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य बनाने में योगदान देने वाली सभी प्रतिभागियों का आभार जताया और उनके उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर वरुण कुमार, मिथलेश गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, संदीप गुप्ता, मिथलेश चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, वरुण कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, लेखांशु गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुमार जायसवाल, दीपक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.