ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news shahganj police arrested 9 people in view of peace and order

Sonbhadra News: शाहगंज पुलिस ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर 9 लोगों को किया गिरफ्तार.

शाहगंज थाना पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन अलग-अलग मामलों में 9 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

sonbhadra

4:32 PM, Oct 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: शाहगंज पुलिस ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर 9 लोगों को किया गिरफ्तार.
logo

शाहगंज थाना पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन प्रकरणों में गिरफ्तार नौ अभियुक्तों के साथ पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शाहगंज थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार लोगों को न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में थाना शाहगंज क्षेत्र के अतरवा, मराची और सोनवट गांव के निवासी शामिल हैं। अतरवा गांव से विमलेश पुत्र रामप्रसाद (55 वर्ष), महेश पुत्र विमलेश (23 वर्ष), कमलेश पुत्र रामप्रसाद (45 वर्ष) और मनीष पुत्र कमलेश (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में मराची गांव निवासी कैलाश पुत्र भग्गू (55 वर्ष), बल्लू पुत्र पूने (42 वर्ष) और जवाहिर पुत्र मंगरू (52 वर्ष) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, सोनवट गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय नार सिंह (30 वर्ष) और लवकुश पुत्र मंगरू (22 वर्ष) के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तीन प्रकरणों में इन नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल पाण्डेय, चौकी प्रभारी कस्बा, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक सुरेशचन्द्र यादव अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.