Sonbhadra News: पतंजलि योग प्रशिक्षण शिविर की परीक्षा में 50 प्रतिभागी सफल, वरुण कुमार रहे प्रथम.
बभनी स्थित शिव मंदिर परिसर में पतंजलि योग समिति के योग प्रशिक्षण शिविर के 22वें दिन योग शिक्षक परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें सभी 50 प्रतिभागी सफल घोषित किए गए। वरुण कुमार ने प्रथम, रविशंकर ने द्वितीय और सुरेंद्र गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में योग के प्रचार-प्रसार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया।
sonbhadra
2:48 PM, Oct 13, 2026
Share:


पतंजलि योग शिक्षक परीक्षा में 50 प्रतिभागी सफल हुए, स्वामी योग प्रसाद महाराज ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी स्थित शिव मंदिर परिसर में पतंजलि योग समिति की ओर से संचालित योग प्रशिक्षण शिविर के 22वें दिन योग शिक्षक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 50 लोगों ने प्रतिभाग किया और सभी परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम में वरुण कुमार ने प्रथम, रविशंकर ने द्वितीय और सुरेंद्र गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और योगाभ्यास की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आयोजित परीक्षा में सभी प्रतिभागियों की सफलता से योग परिवार में खुशी का माहौल रहा। शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के साथ प्रशिक्षित योग शिक्षकों को तैयार करना है, ताकि वे समाज में योग का प्रचार-प्रसार कर सकें। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम के दौरान बभनी प्रभारी डॉ. हीरालाल को स्वामी योगा प्रसाद महाराज, हरिद्वार ने पतंजलि जैकेट भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, पतंजलि प्रभारी मिथिलेश जी को वीरेंद्र योगी ने टी-शर्ट भेंट की। कार्यक्रम में डॉ. हीरालाल, मिथिलेश, सुनील, रविशंकर, वरुण कुमार, सुजीत कुमार, अमित कुमार, सूर्यकांत और जेवी सिंह सहित बभनी योग परिवार के सदस्यों की सहभागिता रही। महिला समिति की ओर से जिला प्रभारी ममता, मीडिया प्रभारी प्रांजली, प्रभारी लता जी, गुंजन सिंह, रितिका, अनिता गुप्ता, खुशी और मीनाक्षी सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। कार्यक्रम पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत, किसान पतंजलि योग समिति और महिला पतंजलि योग समिति, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश पूर्व) के सहयोग से आयोजित किया गया। आयोजकों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों से नियमित योगाभ्यास करने की अपील की।


