मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 55 989 kg ganja recovered interstate smuggler arrested goods worth rs 35 lakh including car seized

Sonbhadra News: 55.989 किलो गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; कार समेत 35 लाख का माल जब्त.

दुद्धी पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत 55.989 किलो अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वर्ना कार, मोबाइल फोन और एटीएम निकासी की पर्ची समेत करीब 35 लाख रुपये की बरामदगी की। पूछताछ में उड़ीसा से लखनऊ तक गांजा सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसकी जांच जारी है।

sonbhadra

6:09 PM, Sep 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: 55.989 किलो गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; कार समेत 35 लाख का माल जब्त.
logo

ऑपरेशन शुद्धि के तहत 55.989 किलो गांजा बरामदगी के बाद पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी और बरामद माल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वर्ना कार, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये की एटीएम निकासी से संबंधित पर्ची भी बरामद की है। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। 1 सितंबर 2026 को दुद्धी पुलिस म्योरपुर तिराहा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विंढमगंज की ओर से एक सफेद रंग की कार आ रही है। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक कार को तेज गति से रजखड़ की ओर लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए रजखड़ घाटी के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषभ सिंह उर्फ रिशु सिंह, निवासी अलीपुर, थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई के रूप में की है। उसकी निशानदेही पर कार की डिग्गी से खाकी रंग के टेप में लिपटे 53 बंडलों में कुल 55.989 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी की कार्रवाई क्षेत्राधिकारी दुद्धी और फील्ड यूनिट की मौजूदगी में की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ उड़ीसा के बोध क्षेत्र से गांजा खरीदकर झारखंड और छत्तीसगढ़ के रास्ते सोनभद्र होते हुए लखनऊ के मटियारी और चिनहट क्षेत्र में सप्लाई करता था। तस्करी में शामिल लोग व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना दुद्धी में मु.अ.सं. 246/2026, धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मोबाइल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.