Sonbhadra News: ओबरा में 22 करोड़ से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी, नाला डायवर्जन परियोजना का भूमि पूजन.
ओबरा में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से 6.7 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनेगा। शनिवार को समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड ने भूमि पूजन कर नाला डायवर्जन परियोजना की शुरुआत की। परियोजना से सीवेज प्रबंधन और जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।
sonbhadra
7:21 PM, Sep 19, 2026
Share:


ओबरा में 6.7 एमएलडी एसटीपी एवं नाला डायवर्जन परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड, नगर अध्यक्ष चांदनी देवी एवं अन्य जनप्रतिनिधि।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत आदर्श नगर पंचायत ओबरा में सीवेज प्रबंधन और जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में शनिवार को कदम उठाया गया। नगर में करीब 22 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले 6.7 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं नाला डायवर्जन परियोजना का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। नगर अध्यक्ष चांदनी देवी के मार्गदर्शन में हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस परियोजना के शुरू होने से नगर क्षेत्र में सीवेज निस्तारण और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। परियोजना के प्रोजेक्ट इंचार्ज वीर पाल सिंह ने बताया कि तय काम के तहत गीतांजलि पेट्रोल पंप के पास स्थित नाले से थर्मल पावर प्रोजेक्ट के नाले तक नाला डायवर्जन का काम होगा। इसी परियोजना के तहत 6.7 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण भी तय है। उन्होंने बताया कि परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय, मिर्जापुर की संस्था कराएगी। अयोध्या की मैसर्स पवन कुमार सोनी संस्था को इसका काम मिला है। एसटीपी बनने के बाद नगर क्षेत्र से निकलने वाले सीवेज के उपचार के लिए आधुनिक व्यवस्था बनेगी। 6.7 एमएलडी क्षमता वाले प्लांट में सीवेज का तय प्रक्रिया से उपचार किया जाएगा। वहीं, नाला डायवर्जन परियोजना से जल निकासी को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इस परियोजना को स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर की स्वच्छता और सीवेज प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने वाली पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम में जल निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार चौधरी, सहायक अभियंता राज कुमार पटेल, जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार यादव के साथ श्रवण पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, उमेश सिंह पटेल, राम निवास तोमर, मनोज सिंह, सतीश पाण्डेय, सुनील मिश्रा, विकास सिंह, दशरथ शुक्ला, सरिता सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजेश यादव, अजीत कन्नौजिया, आदर्श सिंह और अन्य लोग शामिल रहे।



