Sonbhadra News: खलिहान में भीषण आग से 6 बीघा फसल जलकर राख, किसान परिवार पर टूटा संकट.
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के अम्मतोला में रविवार दोपहर खलिहान में भीषण आग लगने से करीब 6 बीघा में खड़ी गेहूं, चना और जौ की फसल जलकर राख हो गई। आग दोपहर करीब 1 बजे लगी और तेजी से फैल गई, जिसे ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद काबू नहीं किया जा सका। सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फसल नष्ट हो चुकी थी।
sonbhadra
5:55 PM, Apr 5, 2026
Share:


घटना में खेत मालिक कृपा शंकर उपाध्याय और बटाईदार गोपाल केवट को भारी नुकसान।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत अंतर्गत अम्मतोला (मिटीहिनी) में रविवार दोपहर खलिहान में अचानक लगी भीषण आग से लगभग 6 बीघा में खड़ी गेहूं, चना और जौ की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पीड़ित परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटा निवासी कृपा शंकर उपाध्याय, जो पेशे से सिक्योरिटी गार्ड हैं, की कृषि भूमि पर यह फसल तैयार खड़ी थी। उक्त खेत को अधिया (बटाई) पर गांव के ही गोपाल केवट द्वारा बोया गया था। रविवार को दोपहर करीब 1 बजे अचानक अज्ञात कारणों से खलिहान में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम करीब 2:10 बजे मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना के बाद खेत मालिक कृपा शंकर उपाध्याय और बटाईदार गोपाल केवट का बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि कृपा शंकर की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और परिवार की आजीविका मुख्य रूप से इसी फसल पर निर्भर थी। फसल के जल जाने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनके सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना स्थानीय लेखपाल को दी गई, ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर इसे तेज गर्मी या लापरवाही से लगी आग माना जा रहा है।



