ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news accused of luring a minor arrested victim recovered safely

Sonbhadra News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद.

करमा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को भरुहा माइनर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

sonbhadra

5:42 PM, Sep 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद.
logo

करमा पुलिस की गिरफ्त में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का वांछित आरोपी, पुलिस टीम के साथ आरोपी की तस्वीर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत करमा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना करमा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 185/2026 में धारा 137(2) और 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुकदमे में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 27 सितंबर 2026 को करमा पुलिस वांछित आरोपी की तलाश में करमा बाजार क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित वांछित आरोपी भरुहा माइनर के पास खड़ा है और कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब दोपहर 2:30 बजे आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नारायण मिश्र पुत्र सूर्यमनी मिश्रा, निवासी ग्राम पिपरहटा, मौजा नारतीर, थाना खीरी, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह और महिला कांस्टेबल सुजेता भारती शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.