मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 6 wanted accused of gangster act arrested police sent them to jail

Sonbhadra News: गैंगेस्टर एक्ट के 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल.

रामपुर बरकोनिया, रायपुर और विण्ढमगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गैंगेस्टर एक्ट के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर गैंगेस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

7:00 PM, May 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: गैंगेस्टर एक्ट के 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल.
logo

गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, रायपुर।

सोनभद्र।

पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं गैंगेस्टर एक्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) ऋषभ रुणवाल एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में रामपुर बरकोनिया, रायपुर और विण्ढमगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई की। रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने 12 मई की रात ग्राम पटना स्थित वन विभाग कार्यालय के पास तिराहे से मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रामजियावन पुत्र गुलाब धांगर निवासी पटना, धीरेन्द्र उर्फ धुरेन्दर पुत्र रामवृक्ष निवासी सिलथम तथा गनेश उर्फ वीरू पुत्र बुद्धी निवासी धरमपुरवा शामिल हैं।

विज्ञापन

Img

इन अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम एवं गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं रायपुर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी संदीप मौर्या पुत्र ओमप्रकाश उर्फ राजकुमार मौर्या निवासी तीनताली थाना रॉबर्ट्सगंज को सोहदवल मेन रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना रायपुर में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। उधर विण्ढमगंज थाना पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र से दो अभियुक्तों अशोक यादव निवासी घिवही तथा सुरेश यादव निवासी साउडीह थाना हाथीनाला को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया। जनपद पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.